{"_id":"6acd386458433d3d220763cb","slug":"when-the-drm-arrived-the-station-got-a-facelift-a-workers-turban-was-used-for-cleaning-narnol-news-c-203-1-mgh1006-130929-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीआरएम आए तो चमका स्टेशन, श्रमिक की पगड़ी से कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीआरएम आए तो चमका स्टेशन, श्रमिक की पगड़ी से कराई सफाई
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान ड्राइंग देखते डीआरएम गौरव गोविल--संवाद
महेंद्रगढ़। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव गोविल के सोमवार को हुए निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं तो चमका दी गईं लेकिन इसी दौरान गमलों पर मिट्टी दिखने पर पुलिस और अधिकारियों ने एक श्रमिक से उसकी पगड़ी से सफाई करवा दी।
वहीं, निरीक्षण के दौरान आरपीएफ एसएचओ ने पत्रकारों को डीआरएम के पास जाने से रोका, जिससे कहासुनी भी हुई। क्षेत्रवासियों को इस दौरे से कोई नई रेल सुविधा नहीं मिली।
दोपहर 12:42 बजे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने इंजीनियर और स्टेशन मास्टर से स्टेशन का नक्शा और कार्य प्रगति रिपोर्ट देखी, फिर सीधे कार्यस्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ठेकेदार से गुणवत्ता पर कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
इसके बाद वे टिकट काउंटर पहुंचे और कर्मचारियों से टिकट आदि की जानकारी ली। प्लेटफार्म पर शौचालय, बैंच, डिस्प्ले, सफाई, फूड काउंटर, आपात व्यवस्था और प्रतीक्षालय भी देखे। उन्होंने दुकान से सामान लेकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। यात्री संघ के प्रतिनिधियों और पाली सरपंच ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं।
स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों ने मौके पर ही पौधे मंगवाकर प्रवेश द्वार पर लगवा दिए। डीआरएम के आने से पहले पूरे स्टेशन पर सफाई कराई गई, ट्रैक से बोतल-पैकेट उठवाए गए और शौचालय चमका दिए गए।
आरपीएफ एसएचओ राजेश कुमार ने पत्रकारों को रोकते हुए कहा कि साहब का आदेश है कि पत्रकार सामने न आएं। इस पर पत्रकारों से कहासुनी हुई। बाद में डीआरएम ने पत्रकारों से बात कर आरपीएफ जवानों को व्यवहार सुधारने का आश्वासन दिया। संवाद