{"_id":"67ed795e905608301c0d9556","slug":"wheat-bundles-and-fodder-burnt-due-to-fire-at-two-places-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116179-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो स्थानों पर आग लगने से गेहूं की पुलियां व चारा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो स्थानों पर आग लगने से गेहूं की पुलियां व चारा जला
विज्ञापन
फोटो संख्या:84- गांव बुडीन में गेंहू की फसल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर खेत में आग लगने की घटना से गेहूं की पुलियां व पशु चारा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के इंचार्ज विकास व कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव बुडीन में गेंहू की खेत में कटी पुलियां एकत्रित की हुई थी।
शॉर्ट सर्किट की वजह से पुलियों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर दकमल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से किसान प्रदीप की एक एकड़ी की गेहूं की फसल की कटाई करके पुलियां बनाई हुई थी। बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
वहीं, दूसरी ओर गांव भड़फ में खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से पशु चारा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान राकेश कुमार ने बताया कि कनीना-रेवाड़ी रोड पर भड़फ बस स्टैंड के नजदीक खेत में कड़बी और सरसों की भूस लगा रखी थी। अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कनीना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पीड़ित किसान ने बताया कि उसके दो किले की कड़बी व एक किले की पदाड़ी जल गई।