{"_id":"658c6ef5ff57d3c9ad061ff4","slug":"were-preparing-for-marriage-in-march-had-to-carry-the-bier-narnol-news-c-196-1-nnl1004-7796-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मार्च में शादी की कर रहे थे तैयारी, उठानी पड़ी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मार्च में शादी की कर रहे थे तैयारी, उठानी पड़ी अर्थी
Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, उस घर में मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब मारोली निवासी विजय सिंह ने भी जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक का बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार रात के समय मारोली निवासी विजय सिंह व धानौता निवासी रामकिशन कोरियावास से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में धानौता निवासी रामबीर व सुखबीर बाइक पर मिल गए। वह उनके साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लग गए। इतनी देर में एक गाड़ी आई और टक्कर मार दी। इससे रामबीर व सुखबीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं विजय का जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसने मंगलवार देर सायं उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को परिजन मंगलवार देर सायं गांव लेकर पहुंचे, जिसकी वजह से बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।
घर में मातम पसर गया
मारोली निवासी विजय की शादी मार्च माह में होने वाली थी। जिसकी परिजन तैयारियों में जुटे हुए थे। जिसकी शादी की परिवार के सदस्य तैयारी कर रहे थे, उसकी अचानक सड़क हादसे में मौत होने से परिवार में मातम पसर गया।