{"_id":"660a6e023fb8f589bf0f909c","slug":"welfare-association-members-brainstormed-in-the-meeting-regarding-the-main-problems-in-the-housing-board-colony-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108481-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुख्य समस्याओं को लेकर वेलफेयर एसोसिएशन सदस्यों ने बैठक में किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुख्य समस्याओं को लेकर वेलफेयर एसोसिएशन सदस्यों ने बैठक में किया मंथन
Mon, 01 Apr 2024 01:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ के पार्क नंबर एक में हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कालोनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सफाई व सीवरेज व्यवस्था ठीक करने के लिए विचार-विमर्श करके उचित समाधान करवाने का निर्णय लिया।
प्रधान शमशेर सिंह व सचिव नित्यानंद मास्टर ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज लाइन में रुकावट को ठीक करवाने के लिए सीवरेज की सभी हाैद की सफाई करवाने का निर्णय लिया। इसके साथ-साथ कॉलोनी में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने, पानी व्यवस्था, सीवरेज सफाई के लिए, बारिश के समय पानी निकासी के लिए रिचार्ज बोर करवाने पर विचार किया गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ को नगरपालिका महेंद्रगढ़ में शामिल करने के लिए पहले जो प्रस्ताव पास किया गया था, लोकसभा चुनाव आचार संहिता के समाप्त होने के बाद उस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सभी कमेटी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर कमेटी के कोषाध्यक्ष शिवलाल, सतबीर, प्रेस सचिव मुकेश चौहान, वेदप्रकाश आर्य, रविंद्र, मास्टर राकेश चौपड़ा, प्रवक्ता राजेश रिवासा, प्रो. प्रदीप कुमार, संजय यादव, पप्पू इलेक्ट्रिशियन, वेदपाल आदि कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।