{"_id":"660f1019ca05bcbf680f0c54","slug":"website-not-running-for-four-days-65-registries-stopped-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108576-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन से नहीं चल रही वेबसाइट, 65 रजिस्ट्री रुकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन से नहीं चल रही वेबसाइट, 65 रजिस्ट्री रुकीं
Fri, 05 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- तहसील कार्यालय में साइट चलने के इंतजार करते लोग व आराम करती महिलाएं--स्रोत--संव
महेंद्रगढ़। तहसील परिसर में पिछले चार दिन से वेबसाइट नहीं चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। साइट नहीं चलने से तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हुई, जिसने टोकन लिया था, वह बार-बार पूछता रहा कि रजिस्ट्री कब होगी।
तहसील कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 रजिस्ट्री होती हैं, लेकिन पिछले चार दिन से 50 से 60 से अधिक रजिस्ट्री लंबित चल रही हैं। वहीं वीरवार को सुबह से वेबसाइट नहीं चलने से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। महेंद्रगढ़ तहसील में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से रजिस्ट्री के लिए सुबह से ही पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से 11 बजे तक वेबसाइट चलती रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद वेबसाइट नहीं चली। पिछले चार दिन से साइट कभी चलती है तो कभी पूरे दिन बंद हो जाती है। लोगों के पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि चंडीगढ़ से वेबसाइट में कुछ दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार को तहसील कार्यालय में लोग रजिस्ट्री करवाने व जमीन की पावर ऑफ अटार्नी संबंधित कार्य करवाने के लिए पहुंचे। दूर-दराज से लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए दिनभर वेबसाइट चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम को निराश लौटना पड़ा। कैप्टन गजराज द्वारा नारनौल कार्यालय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा चड़ीगढ़ हेड कार्यालय में बात चल रही है व इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। साइट कब चलेगी इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पिछले चार दिन से वेबसाइट नहीं चलने के कारण 50 से 60 रजिस्ट्री नहीं हुई हैं। एक अप्रैल को 15, दो अप्रैल को 10, तीन अप्रैल को 15 व चार अप्रैल को 20 से 25 रजिस्ट्री नहीं बनीं है। प्रतिदिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से करीब 100 से 150 लोग पहुंच रहे है।
विज्ञापन
वह रजिस्ट्री के लिए तीन दिनों से चक्कर लगा रहा है। जब भी रजिस्ट्री के लिए आया तब से मुझे कहा जा रहा है कि वेबसाइट नहीं चल रही है। वेबसाइट कब चलेगी कुछ नहीं पता। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के पास जाते हैं तो वह कहते हैं कि उनके पास कोई समाधान नहीं है।
राजेंद्र भारद्वाज, महेंद्रगढ़
पिछले चार दिन से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। कर्मचारियों का कहना है चंडीगढ़ से कुछ दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से वेबसाइट नहीं चल रही। इससे काफी परेशानी हो रही है।
प्रदीप कुमार, निवासी कोटिया
वह रजिस्ट्री करवाने को लेकर सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय में पहुंचा था। यहां आकर पता किया तो वेबसाइट नहींं चल रही है। ऐसे में मुझे परेशानी का सामना करना पड़ा। वह तीन से चक्कर लगा रहा है। कर्मचारी कहते हैं कभी वेबसाइट चलती है तो कभी नहीं चलती।
वेदप्रकाश, महेंद्रगढ़
एक सप्ताह से रजिस्ट्री के लिए महेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय चक्कर काट रहे हैं। पहले तीन से दस्तावेज बनवाने के लिए कहा गया। एक से चार अप्रैल तक वेबसाइट नहीं चलने के कारण दिक्कत हो रही है। उसने नारनौल अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने सही तरीके से जवाब नहीं दिया।
कैप्टन गजराज
दोपहर तक वेबसाइट में कुछ तकनीकी खामी के चलते कुछ देर काम बाधित जरूर हुआ था। इसके बाद काम सुचारू रूप से शुरू हो गया था। जितने भी लोग रजिस्ट्री के लिए आए थे उनके सभी के काम किए गए हैं।
मदनलाल, तहसीलदार महेंद्रगढ़।