फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will remain dry for five days, temperature will increase, possibility of fog

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में होगी वृद्धि, कोहरा छाने की संभावना

Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Weather will remain dry for five days, temperature will increase, possibility of fog

विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दो दिन पूर्व हुई 30 एमएम बारिश के बाद अब फसलों में तेजी से बढ़वार शुरू हो चुकी है। मंगलवार को दिन की शुरुआत गहरे कोहरे के साथ हुई। दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने भी खूब सताया। दोपहर तक घने बादल छाए रहे और उसके बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पांच फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं किसानों के अनुसार बारिश के बाद अब गेहूं की फसल में तेजी से बढ़वार शुरू हो जाएगी। पछेती सरसों में फूल और फलियों में भी अच्छी ग्रोथ होगी।

किसान बोले - बारिश से फसलों में आई जान
किसानों का कहना है कि इसी माह में सात दिनों तक पाला जमने से सरसों की फसल काफी प्रभावित हुई है। गेहूं की फसल की बढ़वार भी पाले के चलते थम गई थी लेकिन बारिश के बाद अब दोनों फसलों में अच्छी ग्रोथ शुरू हो जाएगी। गत दिनों जमे पाले से सरसों की फलियों में जो दाना मर चुका है उस कारण उत्पादन भी काफी हद तक प्रभावित होगा।
विज्ञापन


पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि पांच फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 72 घंटे के दौरान हल्की सतही हवाएं चलने तथा अल सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना रहेगी। रात व दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 से 26 व न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 7 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed