फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will change from tomorrow, chances of rain on March 2

Mahendragarh-Narnaul News: कल से बदलेगा मौसम, दो मार्च को बारिश के आसार

Thu, 29 Feb 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from tomorrow, chances of rain on March 2
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले 24 से 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ दो मार्च को बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 10.5 डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जोकि सामान्य तापमान से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जनवरी माह से ही लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च के प्रथम सप्ताह में मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा। आमतौर पर फाल्गुन माह में तापमान में बढ़ोतरी और धीरे-धीरे मौसम गर्म होने लगता है, लेकिन आने वाले दिनों में अभी भी सुबह शाम ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

मार्च महीने में लगातार मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का आवागमन जारी रहेगा। एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ वीरवार रात्रि को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवर्तीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बनेगा। जिससे मैदानी राज्यों में 1 से 3 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवा चलने और सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। इस मौसम प्रणाली का असर 2 मार्च को अधिक देखने को मिलेगा। जैसे ही मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी एक बार फिर से धुंध कोहरा व तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed