फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will change again, possibility of rain

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम फिर लेगा करवट, बारिश की संभावना

Fri, 13 Oct 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 13 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Weather will change again, possibility of rain
नारनौल। अक्तूबर माह की शुरुआत से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आगामी 24 घंटों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इससे क्षेत्र में गरज चमक और तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 10 अक्तूबर को और दूसरा 13 अक्तूबर को सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है, परंतु आने वाले दिनों में लगातार तीन मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ 15, 17, 19 अक्तूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाले हैं। इस दौरान गरज चमक और तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व सीमित स्थानों पर तेज मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। 16 अक्तूबर से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट तथा कहीं-कहीं हल्के कोहरे की संभावना है। उसके बाद 19-21 अक्तूबर के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed