फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water will fill the empty courtyard; the glory of Jal Mahal will be revived after 11 years.

Mahendragarh-Narnaul News: सूने आंगन में उतरेगा पानी, 11 साल बाद फिर जिंदा होगी जलमहल की शान

Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Water will fill the empty courtyard; the glory of Jal Mahal will be revived after 11 years.
फोटो नंबर-14ऐतिहासिक स्मारक जलमहल में पहुंचा नहरी पानी। संवाद
नारनौल। शहर की ऐतिहासिक पहचान जलमहल अब फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटने की तैयारी में है। जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ने जलमहल में नहरी पानी भरने का काम शुरू कर दिया है। लंबे समय बाद महल के चारों ओर पानी नजर आएगा जिससे इसकी सुंदरता और आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस बार पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलस्तर सीमित रखने का फैसला किया है। जलमहल में पानी की गहराई चार से पांच फुट तक ही रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे।
विज्ञापन

जलमहल परिसर को सुंदर बनाने के लिए भी कई काम किए जा रहे हैं। यहां फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए चहारदीवारी को ऊंचा करवाया है, ताकि पशुओं और असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 के बाद जलमहल में नियमित जलभराव नहीं हो पाया था। वर्ष 2018 में भी जलभराव की कोशिश की गई थी, लेकिन पंचकुइयां तालाब की दीवार क्षतिग्रस्त होने से काम रोकना पड़ा था। अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फिर से पानी भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मुगल काल में 1591 ई. में बने इस जलमहल का ऐतिहासिक महत्व है। पानी से घिरने के बाद यह स्मारक एक बार फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।


सात अगस्त को सीएम भी कर सकते हैं दौरा
ऐतिहासिक स्मारक जलमहल में पानी भरने को लेकर जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने भी दो दिन पूर्व यहां दौरा किया था। इस दौरान जलमहल का भ्रमण करते हुए उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि सात अगस्त को नारनौल में मैराथन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह को भी जलमहल का दौरा करवाया जाए।

वर्जन:
जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के सहयोग से जलमहल में नहर का पानी भरवाया जा रहा है। पिछले सप्ताह नहर में पानी आने पर जलमहल में कुछ समय पानी चला था लेकिन नहर बंद होने से जलापूर्ति रुक गई थी। अब दोबारा नहर आने के बाद शुक्रवार से पानी आना शुरू हो गया है। यह अब लगातार आता रहा तो जल्द ही जलमहल के चारों तरफ पानी भर जाएगा। -अमित कुमार, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article