फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water left in the canal, water reached the fields by breaking the bridge under construction

नहर में छोड़ा पानी, निर्माणाधीन पुलिया को तोड़कर खेतों में पहुंचा पानी

Thu, 03 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water left in the canal, water reached the fields by breaking the bridge under construction
नहर की पुलिया टूटने की वजह से खेत में जाता नहर का पानी। संवाद - फोटो : Narnol
गांव सुंदरह और झिंगावन के बीच से गुजर रही नहर में पानी आने से निर्माणाधीन पुल को तोड़कर तीन एकड़ सरसों की फसल जलमग्न हो गई। गांव सुंदरह और झिंगावन के बीच में नहर पर पुल के निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार रात्रि को नहर में पानी आने से निर्माणाधीन पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसानों की करीब तीन एकड़ सरसों की फसल में भी पानी भर गया। झिंगावन निवासी जोगेंद्र ढिल्लों, धर्म सिंह, बंसी शर्मा आदि ने बताया कि नहर विभाग की तरफ से पुल का निर्माण करवाया जा रहा था। लेकिन बुधवार रात को नहर में अचानक से पानी आने की वजह से सारा पानी पास में खड़ी सरसों की फसल में चला गया है। जिससे किसान की सरसों की सारी फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग कर नहरी पानी भरने की वजह से खराब हुई सरसों की फसल का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

नहर विभाग के एसडीओ संदीप ने बताया कि सुरजनवास पंप हाउस पर लाइट जाने की वजह से अधिक पानी एकत्रित हो गया। मुख्य नहर में क्षमता से अधिक पानी होने की वजह से इस डस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ा गया था। निर्माण स्थल से पहले बांध भी बनाया गया था। लेकिन पानी की मात्रा अधिक होने की वजह ओवरफुल होकर आगे चला गया। पुल निर्माण के विषय में बताया कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

 नहर की पुलिया टूटने की वजह से खेतों में जाता पानी। संवाद

नहर की पुलिया टूटने की वजह से खेतों में जाता पानी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed