फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water is not coming in Narnaul colony for eight days, people blocked Rewari road

Narnaul: आठ दिन से नहीं आ रहा कालोनी में पानी, लोगों ने रेवाड़ी रोड किया जाम

Mon, 28 Aug 2023 01:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 28 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

महिलाओं ने बताया कि कालोनी में पिछले 8 दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। पीना तो दूर नहाने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। गर्मी के मौसम में परेशानी बढ़ गई है। टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Water is not coming in Narnaul colony for eight days, people blocked Rewari road
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित पोकर कालोनी में पिछले 8 दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते लोग परेशान है। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार सुबह 11 बजे पोकर कालोनी के लोगों ने नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पार्षद व अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पोकर कालोनी निवासी राम सिंह, पवन कुमार, हनुमान, अजीत सिंह, सरती देवी ने बताया कि कालोनी में पिछले 8 दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। पीना तो दूर नहाने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। गर्मी के मौसम में परेशानी बढ़ गई है। टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई करवाई जा रही है। इससे प्रति टैंकर 400 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसी के चलते आज उनको रेवाड़ी रोड पर जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा। सूचना पाकर पार्षद व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सीवरेज व्यवस्था भी बदहाल
लोगों ने बताया कि कालोनी में सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है। इसके चलते आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

वाहन चालकों की लाइन लगी
जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed