{"_id":"65dcd12c09a8193338045d5e","slug":"water-crisis-in-cow-shed-two-thousand-cows-in-trouble-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109748-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में पानी का बना संकट, दो हजार गोवंश परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में पानी का बना संकट, दो हजार गोवंश परेशान
Mon, 26 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। श्रीकृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में गोवंश के लिए पानी समस्या बनी हुई है। दो बार गोशाला कमेटी ने ट्यूबवेल करके पानी की व्यवस्था की, लेकिन दोनों ट्यूबवेल बंद हो चुके हैं। गोशाला तलहटी में पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है।
गोशाला में लगभग 2000 गोवंश इस समय उपलब्ध है, लेकिन पानी के अभाव में उनका जीवन संकट में घिरा हुआ है। गोशाला कमेटी में ग्रामीण टैंकरों से पानी मंगाने पर मजबूर हैं। गोशाला के मैनेजर बलवीर सिंह ने बताया कि इस समस्या से विधायक सीताराम यादव को भी अवगत कराया गया है ताकि पानी की व्यवस्था हो सकें। उन्होंने कहा कि सर्दी के समय तो पानी कमी को पूरा कर लिया गया है, लेकिन गर्मी के समय में भारी किल्लत सामने उत्पन्न हो जाएगी। गोशाला कमेटी ने अन्य स्थान पर जगह लेकर पानी के लिए बोर कराने का प्रस्ताव पारित किया है।
पानी की किल्लत से गोवंश के सामने भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन व विधायक के सामने भी इस समस्या को रखा गया है, लेकिन गोशाला परिसर में उपलब्ध जगह में पानी की कमी होने के कारण ट्यूबवेल बंद हो गए है। अब अन्य स्थान पर जगह जमीन लेकर ट्यूबवेल कराने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
महावीर सिंह, प्रधान गोशाला बिहाली।