फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water coolers and pau in the city disappeared from the toilet, many of the rust

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में लगे वाटर कूलर व प्याऊ से टोटी गायब तो कई में लग गई जंग

Sun, 19 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water coolers and pau in the city disappeared from the toilet, many of the rust
फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में 15 से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों की तरफ से लगाए गए वाटर कूलर व प्याऊ की शोपीस बनकर रख गए हैं। इनमें से अधिकतर प्याऊ में टोटी गायब तो कई में जंग लग चुकी है। जिन लोगों को वाटर कूलर और प्याऊ के देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वह भी अनदेखा कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

पेयजल को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक शहर में कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड, कॉलेज रोड सहित अन्य स्थानों पर सुबह- शाम लोगों का भारी संख्या में आवागमन होता है। वहां पर काफी दिनों से वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर के गोशाला रोड पर 2009 व 2019 में दो वाटर कूलर लगाए गए थे, जिसकी जिम्मेदारी कई संस्थाओं को सौंपी गई थी। लंबे समय से जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं मसानी चौक पर माता मसानी मंदिर के पास पीने के पानी प्याऊ बनाई गई थी।, लेकिन देखरेख के अभाव में प्याऊ बंद हो गई। प्याऊ की टोटी भी गायब हो गई हैं और उनमें जंग लग चुकी है। यही हालत माजरा चूंगी, रेलवे रोड व सब्जी मंडी के प्याऊ व वाटर कूलर की है। यह भी देखरेख के अभाव में ठप्प पड़े हैं व उनकी टोटी तक खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल सावर्जनिक स्थानों पर लगते हैं वाटर कूलर व प्याऊ
हर साल लोग अपने पूर्वजों की याद में या कोई संगठन की ओर से आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 10 से अधिक वाटरकूलर व प्याऊ लगवाई जाती हैं। इन वाटर कूलर के संचालन की जिम्मेदारी भी किसी संगठन या जहां लगा है उसके आसपास के लोगों को सौंपी जाती है, लेकिन देखरेख के अभाव में इनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। वहीं एक दशक पूर्व शहर में 50 से अधिक स्थानों पर प्याऊ चलती थी जहां लोग मिट्टी के मटके दान करते थे। अब इनकी संख्या लगातार घटती गई और पानी भी बोतलों में सिमटता गया।
नगरपालिका की ओर से उसके दायरे में आने वाले पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके अलावा शहरवासियों से अपील है कि जो भी वाट रकूलर व प्याऊ बंद हैं, उन्हें भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू कराने का प्रयास करें। लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना धर्म का कार्य है।


-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:61-गोशाला रोड पर खराब वाटर कूलर--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed