{"_id":"69fcd862290639fe1d08238a","slug":"water-arrived-in-ganesh-colony-at-night-after-a-six-day-gap-while-residents-remained-asleep-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139608-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गणेश कॉलोनी में 6 दिन बाद आया रात को पानी, सोते रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गणेश कॉलोनी में 6 दिन बाद आया रात को पानी, सोते रह गए लोग
विज्ञापन
नारनौल। गणेश कॉलोनी वार्ड-2 में लोगों का कहना है कि पूरे 6 दिनों बाद पानी की सप्लाई दी गई लेकिन वह भी रात करीब 10:30 बजे छोड़ा गया। उस समय अधिकांश लोग सो चुके थे। इसके चलते कई परिवार पानी भर ही नहीं पाए जबकि रामनगर में आधे घंटे पानी छोड़ा गया जिसकी वजह से टैंक भी खाली रह गए।
स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि विभाग की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के देर रात पानी छोड़ा गया। रामनगर निवासी मोनू शर्मा ने बताया कि पहले ही पानी की सप्लाई बहुत कम समय के लिए दी जा रही है और अब रात के समय पानी छोड़कर विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी दिखाने में लगा हुआ है।
लोगों ने मांग की है कि नियमित समय पर पर्याप्त अवधि के लिए पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और बार-बार परेशान न होना पड़े।
वर्जन:
रामनगर बूस्टर में पानी भरने से यह समस्या आ रही थी। जिसे बुधवार को दिनभर कर्मचारी दुरुस्त करने में लगे हुए थे। जैसे ही कार्य पूरा हुआ तो देर शाम पानी छोड़ा गया। आगे शेड्यूल के हिसाब ही पानी छोड़ा जाएगा।-नरेश चंदेला, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल