{"_id":"63fcf2a6f538670a7d029644","slug":"watan-bachao-mand-performed-fourth-tonsure-against-corruption-narnol-news-c-17-1-79401-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नप में भ्रष्टाचार के खिलाफ को लेकर वतन बचाओ मंड ने किया चौथा मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नप में भ्रष्टाचार के खिलाफ को लेकर वतन बचाओ मंड ने किया चौथा मुंडन
Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। वतन बचाओ मंच ने नगर परिषद के भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करने के लिए और जनता को जागरूक करने के लिए मंच अध्यक्ष उमाकांत छक्कड़ ने अनाज मंडी में चौथा मुंडन करवाया। मुंडन के तुरंत बाद विधि विधान से घोड़ा ग्रास दिया।
मंच के अध्यक्ष उमाकांत छक्कड़ ने कहा कि मेरा ये संकल्प हैं जब तक प्रशासन और सरकार भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाएगा तब तक ये मुंडन संस्कार शहर के हर हिस्से में जारी रहेगा। नगर परिषद के अधिकारी बिना रुपये लिए कोई काम नही करते। इनके खिलाफ जनता अनेक सबूत दे रखे है। तीन महीने से अधिक का समय हो गया है परंतु प्रशासन इनके खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं कर रहा है। भ्रष्टाचार की शिकायत राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को भी दे रखी है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 20 हजार पर्चे छपवाकर दुकान-दुकान घर-घर वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में केस डाल रखा है। मुंडन कार्यक्रम में हरि सिंह स्वामी, दयानंद, अंकित छक्कड़, सोनू कुमार, मनोज कुमार, मनीष, कैलाश चंद, अजय वर्मा, सन्नी आहूजा, राकेश सैन, हरि ओम व अनमोल राणा उपस्थित रहे।