फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Warning to sanitation workers who run away after marking their attendance

Mahendragarh-Narnaul News: हाजिरी लगाकर घर भागने वाले सफाई कर्मचारियों को चेतावनी

Fri, 13 Mar 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Warning to sanitation workers who run away after marking their attendance
महेंद्रगढ़। सफाई व्यवस्था की शिकायतों के बाद चेयरमैन रमेश सैनी ने नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर की जांच की। साथ ही उन कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया जो केवल हाजिरी लगाकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों को नपा कार्यालय बुलाया। उन्होंने फटकारते हुए कहा कि नपा के पास पहले से ही सफाई कर्मचारियों का अभाव है। एक तरफ हमारे पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है और दूसरी तरफ तैनात कर्मचारी भी हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी कर्मचारी जिम्मेदारी में कोताही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को सख्त निर्देश और शेड्यूल चार्ट
चेयरमैन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी डंपिंग पॉइंट्स से कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित हो। उन्होंने आदेश दिया कि एक निश्चित शेड्यूल चार्ट बनाया जाए। कर्मचारियों को स्वच्छता दूत की याद दिलाते हुए काम को ईमानदारी से करने का आह्वान किया। साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चेयरमैन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed