फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Walk slowly

जरा संभलकर चलना: पुलिस लाइन से किला रोड को जाने वाली सड़क पर कीचड़ व बारिश का पानी भरा है

Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Walk slowly
पुलिस लाइन के पास कीचड़ में धंसी एंबुलेंस। - फोटो : Narnol
क्षेत्र में मानसून की अच्छी बारिश होने से हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। वीरवार रात्रि को हुई बारिश का पानी अभी सूखा भी नहीं था रविवार सुबह दोबारा बारिश आने से शहर सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को दिनभर पानी व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा मानसून की बारिश से पहले बड़े व छोटे नालों की सफाई के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाने का खामियाजा इन दिनों शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरी सबसे बड़ी मुसीबत इन दिनों पुलिस लाइन से लेकर किला रोड तक सीवरेज लाइन डालना बनी हुई है। इस रोड पर नागरिक अस्पताल, कॉलेज, महिला पुलिस थाना, सदर थाना, अनाज मंडी, लोहा मंडी, काठमंडी होने के कारण यह सड़क मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग माना जाता है। मानसून की बारिश शुरू होने से दो महीने पहले इस सड़क मार्ग के बीचों बीच सीवर लाइन डलवाने का कार्य शुरू कर दिया। बारिश से पहले सीवर लाइन का करीब 70 प्रतिशत काम हो चुका था लेकिन मानसून की बारिश से पहले उखाड़े गये सड़क मार्ग की सुध अभी तक किसी ने नहीं ली है। जिस कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है तो चौपहिया वाहन फंस जाते है। जिससे जाम की स्थिति बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब मानसून की अच्छी बारिश होने से इस मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो गई की लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन एंबुलेंस समेत अन्य गाड़ियां सीवर लाइन के लिए खोदी गई जगह में धंस जाती है। क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के समय लोह मंडी में दुकानों में बारिश का पानी भरने लग गया। जिससे दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान खराब हो चुका है। दूसरी ओर अस्पताल में आने वाले कर्मचारी व मरीज भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed