फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voting for the new executive committee of the Ambedkar Committee will be held on the 25th.

Mahendragarh-Narnaul News: आंबेडकर समिति की नई कार्यकारिणी के लिए 25 को होंगे मतदान

Tue, 13 Jan 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Voting for the new executive committee of the Ambedkar Committee will be held on the 25th.
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया का शैड्यूल जारी कर दिया गया। समिति कार्यकारिणी में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, खजांची सहित 6 कार्यकारी सदस्य शामिल होंगे। वहीं 25 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के वर्तमान चुनाव अधिकारी मनीराम योगी ने बताया कि यह चुनाव संस्था के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। लंबे समय से कार्यकारिणी गठन को लेकर विवाद चला आ रहा था जिसके समाप्त होने की उम्मीद इस चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति की सदस्य सूची को पहले 30 जून एवं 20 दिसंबर 2025 को डॉ. आंबेडकर भवन में चस्पा किया गया था। इस सूची पर सदस्यों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं जिनके लिए अंतिम तिथि 3 जनवरी निर्धारित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों का निपटान 9 जनवरी तक कर दिया गया है। इसके उपरांत फाइनल सदस्य सूची 12 व 13 जनवरी को चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इस प्रकार रहेगा चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र दाखिल 14 व 15 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच 16 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 जनवरी
चुनाव चिह्न आवंटन 18 जनवरी
मतदान 25 जनवरी
मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed