फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volleyball friendly match held in village Golwa

Mahendragarh-Narnaul News: गांव गोलवा में हुआ वाॅलीबॉल मैत्रीपूर्ण मैच

Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Volleyball friendly match held in village Golwa
फोटो 1गोलवा गांव में अफसरों तथा ग्रामीणों के बीच वॉलीबॉल के मैत्रीपूर्ण मैच का दृश्य।स्
नारनौल। मंगलवार को जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव गोलवा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान अफसरों बनाम ग्रामीणों के बीच वाॅलीबॉल का मैत्रीपूर्ण मैच हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं। इससे पहले उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के साथ हुए इस मैच में सभी ग्रामीण उत्साहित नजर आए। पूरे गांव ने स्कूल के मैदान में एकत्रित होकर मैच का आनंद उठाया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने ग्रामीण खिलाड़ियों का परिचय लिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम हरियाणा सरकार की एक बेहतरीन पहल है। इस मौके पर डीसी ने ग्रामीणों को वॉलीबॉल किट उपलब्ध कराई। इस अवसर पर नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल तथा बीडीपीओ नवदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed