फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   VLDA Postpones Foot-and-Mouth and Haemorrhagic Septicaemia Vaccination Drive

Mahendragarh-Narnaul News: वीएलडीए ने मुंहखुर-गलघोंटू टीकाकरण अभियान किया स्थगित

Sun, 10 May 2026 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
VLDA Postpones Foot-and-Mouth and Haemorrhagic Septicaemia Vaccination Drive
फोटो नंबर-33मांगों को लेकर नारेबाजी करते वीएलडीए । स्रोत: संस्था
नारनौल। जिले के वीएलडीए कर्मचारियों ने मुंहखुर और गलघोंटू टीकाकरण अभियान को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को राजकीय पशु अस्पताल नारनौल में वीएलडीए की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विक्रम सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार लागू नहीं किया गया है। एसोसिएशन के जिला प्रेस सचिव अत्तर सिंह ने बताया कि अभियान के लिए जरूरी संसाधन जैसे सिरिंज, सुई, बुखार की दवाइयां तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वैक्सीनेशन एंट्री के लिए आधार और ओटीपी की अनिवार्यता भी बड़ी समस्या बन रही है। पशुपालक ठगी के डर से ओटीपी साझा करने से बच रहे हैं जिससे अभियान की सफलता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा भीषण गर्मी में पशुओं को वैक्सीन लगाने से उनके स्ट्रेस में आने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सभी बाधाएं दूर होने तक अभियान स्थगित रखने का प्रस्ताव पारित किया और इसकी जानकारी उपनिदेशक को भी दे दी गई है। बैठक में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सौरव राज, डॉ. सुशील कुमार, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व आनंद मुदगिल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed