फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers of Seagra raised the problem of electricity supply

Mahendragarh-Narnaul News: सीगड़ा के ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई की समस्या उठाई

Thu, 26 Oct 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Seagra raised the problem of electricity supply
महेंद्रगढ़। बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर सीगड़ा के ग्रामीणों ने बिजली निगम के शहरी उपमंडल अधिकारी सुनील कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों द्वारा एसडीओ सुनील कुमार को बताया कि हमारी बिजली सप्लाई माजरा फीडर से सीगड़ा एपी में चलती थी। लगभग 15 दिन पहले इस सप्लाई को सीगड़ा एपी से हटाकर झूक एपी में जोड़ दिया था। इससे सीगड़ा दो भागों में बंटने के साथ-साथ हमें 8 घंटे मिलने वाली पैट सप्लाई भी बंद हो चुकी है। झूक एपी से जोड़ने के बाद लो वोल्टेज की समस्या के चलते ट्यूबवेल की मोटर भी सुचारु रूप से नहीं चल पाती है। ग्रामीणों ने एसडीओ को अपनी मांग रखते हुए सीगड़ा एपी को पहले की तरह सुचारु रूप से चलवाने की अपील की। एसडीओ ने बिजली कर्मचारियों को आदेश देते हुए ग्रामीणों को जल्द ही इस समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पंच अभयराम, पूर्व पंच हनुमान प्रसाद, राजबीर, सत्यप्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता लक्की सीगड़ा, अमरसिंह, रविंद्र, फूल सिंह, चरण सिंह, रणजीत सिंह, शिवकुमार, जितेंद्र, कर्मवीर व कर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed