फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers met the Minister of State regarding the demand for underpass, submitted memorandum

अंडरपास की मांग को लेकर राज्यमंत्री से मिले ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

Sun, 08 Aug 2021 08:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers met the Minister of State regarding the demand for underpass, submitted memorandum
मंडी अटेली(नारनौल)। नेशनल हाइवे-11 के बाईपास पर गांव उनींदा के समीप अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने रविवार को राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव से उनके नारनौल कार्यालय पर मुलाकात कर अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण शीशपाल, हीरा सिंह, पप्पू ठेकेदार, हरिसिंह, धर्मपाल, बाबूलाल, ओमप्रकाश व होशियार आदि ने राज्यमंत्री को दिए मांग पत्र में कहा कि गांव पश्चिम दिशा में बसा हुआ है और उनकी कृषि भूमि पूर्व में है। जो बाईपास के दूसरी ओर है। इसलिए पूरा कार्य महिलाएं व पुरुष उस ओर जाकर करते हैं। ऐसे में अंडरपास का निर्माण होना जनहित में है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को उनकी समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ को वह सड़क परिवहन एवं राज्यमंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed