फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers demonstrated for road construction

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करवाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 09 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for road construction
गांव जाटगुवाना में मार्केट कमेटी द्वारा 15 वर्ष पहले बनाई गई सड़क पूरी तरह से खस्ता हो चुकी है। इसके निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभाग के जेई व ठेकेदार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जाट गुवाना के सरपंच मुकेश कुमार, बजरंग सिंह, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह, डॉ अजित सिंह, अमित, बाबूलाल, रगबीर ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व अटेली रोड से जाट गुवाना गांव तक मार्केट कमेटी ने लगभग 2 किलोमीटर तारकोल की सड़क बनाई गई थी, लेकिन कई वर्षों से यह सड़क टूट कर बिखर चुकी है, जिसके चलते सड़क में गहरे गड्ढे बन चुके हैं। ग्रामीण राकेश, संदीप, रोहित, साहुल, अमित, अनिल, महेंद्र, राजेंद्र, रविंद्र, कृष्ण, रवि ने बताया कि सड़क में बने गहरे गड्ढों की वजह से वाहन चालकों का क्या पैदल चलने वालों को मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस सड़क को नई बनाने के लिए पहले भी टेंडर किए थे, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने समय बीतने के बावजूद भी कार्य शुरू नहीं किया, जिसके चलते सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार ने मांग की कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, नहीं तो उन्हें मजबूरन जेई और ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय मंत्री ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जब जिला मार्केट कमेटी अटेली के जेई प्रदीप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए गत माह दोबारा से टेंडर किए गए हैं। ठेकेदार जयदीप भिवानी को सड़क बनाने का कार्य सौंपा गया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
एनजीटी की हिदायतों के कारण तारकोल बनाने का कार्य बंद है। जल्द ही सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। जयदीप, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed