फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers closed the power house

ग्रामीणों ने पावर हाउस किया बंद

Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers closed the power house
बवानिया 33 केवी पावर हाउस में बिजली सप्लाई बाधित रहने को लेकर 11 गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों को कर्मचारियों से सभी गांवों की लाइट कटवा दी। बाद में कर्मचारियों को बाहर कर पावर हाउस के दो गेट पर कुंडी लगाकर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी। इससे पूर्व सोमवार-मंगलवार की रात को भी ग्रामीण पावर हाउस पहुंचकर हंगामा किया तथा पावर हाउस बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको शांत करवाया तथा बिजली ठीक करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 21 साल पहले बवानियां पावर हाउस में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित हुआ था। इस पावर हाउस से गांव बवानियां, गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ, खेडा, सुरजनवास, मेघनवास, बुचौली, चितलांग, देवास, डुलाना आदि गांव जुड़े हुए हैं। बवानियां पावर हाऊस की लाइट 132 केवी कनीना से आती है। 21 साल पुराने तार और डिस जर्जर हो चुके है जिससे यह कभी या तो फाल्ट हो जाते या फिर तार टूटकर गिर जाते है। इन सभी बातों के चलते ग्रामीणों को इससे परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बवानिया पावर हाउस को कनीना से हटाकर 132 केवी मोहन पुर पावर हाउस से जोड़ने की कई बार मांग कर चुके हैं। कनीना पावर हाउस में आए दिन बिजली बाधित रहती है। तीन दिन पहले भी 11 घंटे बिजली बाधित रही थी। प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने पर वो नहीं मान रहे तो इसलिए मजबूरी में उन्होंने पावर हाउस को बंद करना पड़ा और प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। बिजली निगम के एक्सईएन बुधराम पहुंचे, ग्रामीण को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। इसके बाद कनीना डीएसपी राजीव कुमार तथा थाना प्रभारी संतोष पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने के बाद ग्रामीणों उनकी बात मान गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को शाम 5 बजे गांवों की लाइट गुल हो गई थी जब बिजली कर्मचारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कनीना पावर हाउस में बक्शा फट गया। गुस्साए ग्रामीण रात लगभग 10:30 बजे बवानिया पावर हाउस पहुंच गए वहां पर उन्होंने हंगामा किया। उनका यह हंगामा लगभग डेढ़ बजे तक चलता रहा। सूचना पाकर मौके पर कनीना, महेंद्रगढ़ तथा दौंगड़ा पुलिस पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने उनको समझाया उसके बाद वो शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रात को और दिन में पावर हाउस बंद करना वो गलत है। जिन्होंने यह कार्रवाई की उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग कोई भी जायज नहीं थी। फाल्ट आ जाता है तो उसको ठीक करने में समय लगता है। -बुधराम पंवार, बिजली निगम, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed