फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers bid farewell to CRPF jawan Surendra of Balana with moist eyes

बलाना के सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र को ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers bid farewell to CRPF jawan Surendra of Balana with moist eyes
बलाना में जवान को अंतिम सलामी देते सैनिक । संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव बलाना में जैसे ही सुबह सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। अपने लाडले की झलकर पाने को ग्रामीण इंतजार में सुबह से ही रास्तों में खड़े हो गए। बुधवार को शहीद के पैतृक गांव बलाना में सेना की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। सैनिक सम्मान के साथ जवान सुरेंद्र को ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सुरेंद्र का झारखंड के दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव बलाना में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भी सुरेंद्र गुर्जर की अंतिम यात्रा में शामिल होकर व पुष्प चक्र भेंट कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र वर्ष 2011 में 230 सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। बीते 13 जून को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गय था। सुरेंद्र के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। काफी संघर्ष पूर्ण जीवन में उन्होंने सीआरपीएफ में भर्ती होकर देश की रक्षा को चुना। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि सीआरपीएफ का जवान सुरेंद्र का हमारे बीच से जाना न केवल देश की क्षति हुई है अपितु गांव व परिवार के लिए भी यह अपूर्णिय क्षति है। सरकार द्वारा नियमानुसार स़ुरेंद्र के परिवार को सुविधाएं दी जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद सुरेंद्र गुर्जर को अंतिम विदाई दी। सुरेंद्र गुर्जर अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed