फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vice Chancellor Prof. Tankeshwar Kumar honored with Shiksha Ratna Award

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित

Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Tankeshwar Kumar honored with Shiksha Ratna Award
-शिक्षा रत्न अवार्ड लेते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को शिक्षा रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित हॉयर एजुकेशन कानक्लेव में रेवरी लैंग्वेज टेक्नालाजी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है। कुलपति के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास एवं शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों व सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्वविद्यालय सभी के सामूहिक प्रयास से इसे लागू करने में सफल रहा है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी है। ऐसी सभी उपलब्धियां विश्वविद्यालय एक टीम के रूप में कार्य कर ही हासिल कर सकता है। विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिले इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
कुलपति को मिल चुके हैं अनेक सम्मान
हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें श्रेष्ठ कुलपति अवार्ड 2020, विद्यासागर अवार्ड 2017, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2016, एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड 2016 के साथ अमेटी यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। वे 35 वर्षों से शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। रेवरी लैग्वेज टेक्नोलॉजिज के सह-संस्थापक विवेकानंद पाणि ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. टंकेश्वर कुमार निरंतर उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। सूचना तकनीकी व प्रौद्योगिकी विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफलतम क्रियान्वयन में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में अन्य संस्थानों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed