{"_id":"6a6a610e6667589a3b067780","slug":"vehicles-parked-haphazardly-outside-the-bus-stand-are-causing-traffic-jams-narnol-news-c-196-1-nnl1005-143190-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17बस स्टैंड के बाहर सवारी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े ऑटो। संवाद
नारनौल। स्थानीय बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर दिन भर यातायात का भारी आवागमन रहता है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। बस स्टैंड परिसर में भी निजी वाहनों के प्रवेश से बसों के संचालन में बाधा आती है और हादसों का खतरा बना रहता है।
बस स्टैंड के पास दुकानों से खरीदारी करने वाले और बस स्टैंड आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी सवारी बैठाने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं। कुछ ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य निजी वाहन बस स्टैंड परिसर में भी घुस जाते हैं। इन सभी कारणों से यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बस स्टैंड इंचार्ज प्रीतम बागड़ी ने इस समस्या को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के अंदर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। यह कर्मचारी निजी वाहनों को परिसर में घुसने से रोकेगा। इस कदम से बसों का संचालन सुगमता से हो सकेगा और हादसों का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
वर्जन :
बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर यातायात का संचालन बनाए रखने के लिए दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सड़क किनारे खड़े वाहनों काे हटाया जाता है। साथ ही चालकों पर जुर्माना भी लगाया जाता है।-भगत सिंह, यातायात प्रबंधक, नारनौल।