{"_id":"582f3ff24f1c1b57258fe98b","slug":"vegitable-van-150-vilgers-wine-case-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी से भरे वाहन में मिली 150 पेटी देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी से भरे वाहन में मिली 150 पेटी देशी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर चौकी पुलिस ने वीरवार रात को एक पिकअप गाड़ी से 150 पेटी अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चालक सतीश मनोहरपुरा राजस्थान निवासी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अवैध शराब भरी एक वाहन बहरोड से मनोहरपुरा राजस्थान जा रही है। इस पर महाबीर चौकी पुलिस व पुलिस अधीक्षक की एस्कोर्ट गाड़ी ने तुरंत फायरिंग रेंज के नजदीक नाकेबंदी की। इसी दौरान करीब रात 9 बजे नारनौल की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई देने पर गाड़ी को रुकवाकर चेक करने पर उसमें गाजर की बोरियां रखी थी। चालक सतीश ने बताया कि गाड़ी में सब्जी से भरी हुई है, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर सब्जी की बोरियां हटाकर चेक किया तो नीचे लगभग 150 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ चालकने बताया कि इससे पूर्व भी वह तीन बार इसी तरह शराब की पेटियों के ऊपर सब्जी की बोरियां रखकर शराब भर के अपने गांव मनोहरपुरा ले जा चुका है। पुलिस ने चालक खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जिसे आज नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।