{"_id":"58cc292e4f1c1b2d5a32aa76","slug":"vegitabale-market-deputy-spekar-inograte-2-5-acre","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 एकड़ में बनेगी सब्जी मंडी, डिप्टी स्पीकर ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 एकड़ में बनेगी सब्जी मंडी, डिप्टी स्पीकर ने किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी का शिलान्यास करतीं डिप्टी स्पीकर संतोष यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शुक्रवार को अनाज मंडी परिसर अटेली में नई सब्जी मंडी का शिलान्यास किया। इस सब्जी मंडी का निर्माण 85 लाख की लागत से 2.5 एकड़ जमीन में किया जाएगा जिसमें 15 दुकानें सब्जी विक्रेताओं के लिए दी जाएंगी। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सब्जी उत्पादकों तथा खरीददारों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध हो।
नए बस स्टैंड अटेली के सामने निर्मित नई अनाज मंडी 31 एकड़ में फैली हुई है जिसका निर्माण 1987 में किया गया था। इस अनाज मंडी में प्रतिदिन आसपास के लगभग 100 गांव व राजस्थान के नजदीक लगतेे गांवों के किसान व व्यापारी अपनी फसल लेकर आते हैं। प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख क्विंटल अनाज इस मंडी में आता है। मंडी में 120 दुकानें व 42 बूथ हैं तथा 52 दुकानें प्रस्तावित है। इस मंडी परिसर में एक सुलभ शौचालय व पीने के पानी की टंकी का निर्माण भी किया जा चुका है। अब किसानों के लिए 80 लाख रुपये की लागत से अनाज मंडी परिसर में किसान भवन बनाया जाना मंजूर हुआ है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि गत विधान सभा बजट सत्र में उन्होंने भालखी पेयजल वाटर प्रोजेक्ट मंजूर करवाया था जिस पर लगभग 168 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इस प्रोजेक्ट से अटेली व सिहमा खंड के 61 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जायेगी। विशेषतौर पर ऐसे गांव जहां भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया है। इस पेयजल परियोजना के चलते अटेली क्षेत्र की पेयजल की समस्या जड़ से समाप्त हो जायेगी । इस मौके पर अजीत कलवाड़ी लोक सभा प्रभारी बीजेपी, सीताराम महामंत्री जिला भाजपा, सुरेश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष जिला भाजपा, सुगन चन्द सैनी, विकास यादव चेयरमैन नगरपालिका अटेली, राजेन्द्र चेयरमैन पंस, अशोक यादव पूर्व चेयरमैन, धर्मपाल चेयरमैन सरपंच एसोसियेशन कनीना, सत्यवान बोचड़िया, राम निवास कार्यकारी अभियन्ता मार्केटिंग बोर्ड, आदित्य सचिव मार्केट कमेटी, कर्मवीर बिहाली, रमेश जांगड़ा, राजेश सैदपुर, रत्न लाल प्रधान व्यापार मण्डल, राकेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, बुधराम कलवाड़ी, राजकुमार कनीनवाल, प. श्रीराम बाघोत मौजूद रहे।