फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Veerbhan Singh elected head of retired employees organization

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रधान चुने गए वीरभान सिंह

Mon, 10 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Veerbhan Singh elected head of retired employees organization
नारनौल्। रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक बस स्टैंड प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य संगठन सचिव महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संघर्ष करने के उपरांत सरकार मांगों को नजरअंदाज कर रही है। बैठक में नारनौल व नांगल चौधरी तहसील का सर्वसम्मति से चुनाव करवाया गया। 11 फरवरी को जिले के चुनाव करवाए जाएंगे। जिसमें अटेली, नारनौल, नांगल चौधरी व कनीना से भारी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे। नारनौल तहसील में चुने हुए पदाधिकारी प्रधान वीरभान सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान मंतूराम, सचिव सत्यवीर, अध्यक्ष कंवर सिंह, कैशियर श्योराज, मुख्य संगठन सचिव दयाराम व कन्हैयालाल ,उप प्रधान बलवंत सिंह, ईश्वर सिंह व सोमदत्त और नांगल चौधरी से प्रधान घनश्याम वरिष्ठ, उप प्रधान रामानंद, सचिव सुरेश कुमार व बलबीर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टीम भविष्य में अपनी मांगों को मंगवाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। बैठक को जिला प्रधान सुमेर सिंह व कंवर सिंह श्योराण ने भी संबोधित किया। मीटिंग में लक्ष्मण सिंह, शीशराम, सुरेश कुमार, महावीर, भीम सिंह, लालाराम व अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed