फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vanshika won in slogan writing and Mohini in essay writing

Mahendragarh-Narnaul News: स्लोगन लेखन में वंशिका और निबंध लेखन में मोहिनी ने बाजी मारी

Thu, 19 Sep 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vanshika won in slogan writing and Mohini in essay writing
फोटो संख्या:54- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचावास  में  आयोजित निंबध लेखन प्रतियोगिता में
कनीना। उप मंडल के गांव बूचावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल संरक्षण एवं पेयजल की गुणवत्ता तथा रखरखाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत चित्रकारी, स्लोगन लेखन व निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य बृजेश चंद्र शर्मा ने बच्चों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

स्लोगन लेखन में कक्षा छठी से आठवीं के प्रथम समुह में वंशिका प्रथम, मानसी द्वितीय व अंकित तृतीय रहा। निबंध लेखन में इसी वर्ग से मोहिनी प्रथम, भारती द्वितीय व मोहिनी कक्षा सातवीं तृतीय रही। निबंध लेखन के द्वितीय वर्ग कक्षा नौवीं से 12वीं में नीरज प्रथम, विष्णु द्वितीय, आदित्य व पायल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जल संरक्षण पर चित्रकारी में वर्ग एक में अंजलि प्रथम, प्रदीप द्वितीय, इशिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वर्ग दो में जतिन प्रथम, राखी द्वितीय, पारुल व कविता तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को स्कूल प्राचार्य बृजेश सिंह शर्मा जन स्वास्थ्य विभाग के खंड संसाधन संयोजक मोहित शर्मा इसराना ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed