फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vaccination of 463 including frontline workers

फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत 463 का हुआ टीकाकरण

Mon, 08 Feb 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 463 including frontline workers
कोविड-19 टीकाकरण के लिए सोमवार को नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, छिलरो, सीहमा समेत आठ केंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान फ्रंट लाइन वर्कर्स समेत 463 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. रामनिवास ने बताया कि पुलिस विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग व नगरपरिषद के कर्मचारियों व बचे हेल्थ वर्करों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि इसमें 401 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 62 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी सेंटरों पर पूरे इंतजाम किए गए थे। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग व नगर परिषद के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. असरूद्दीन ने सोमवार को सामान्य अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था व अन्य व्यवस्था को देखा जो संतोषजनक मिली। इसके साथ कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी ली। इसके बाद बीडीपीओ, पुलिस कर्मी तथा इनमें लगे सफाई कर्मी व कर्मचारियों को वैक्सीन कोविड-19 दी गई।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक ने निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्था संतोष जनक बताई। उन्होंने कुछ अव्यवस्थित रखे जांच उपकरणों को सही क्रम से रखने की बात बताई। सोमवार को 55 कर्मियों को वैक्सीन दी गई है। उनका प्रयास है कि सभी कर्मियों को वैक्सीन दी जाए। वैक्सीन लेने से कोई नुकसान नहीं होता है तथा इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed