{"_id":"68cef5c13026504b2607d494","slug":"uproar-over-fertilizer-in-the-cooperative-society-allegations-of-rigging-narnol-news-c-196-1-nnl1003-129995-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सहकारी समिति में खाद के लिए हंगामा, धांधली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सहकारी समिति में खाद के लिए हंगामा, धांधली के आरोप
Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-31अटेली खाद केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़। संवाद
मंडी अटेली। खंड अटेली की सहकारी समिति में शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान हंगामा हो गया। किसानों ने समिति कर्मचारियों और पुलिस पर धांधली के आरोप लगाए।
किसानों का कहना था कि वे दो दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। वहीं बाजार में यही खाद महंगे दामों पर बिक रही है। किसानों का आरोप था कि समिति कर्मचारी खाद की सप्लाई में पारदर्शिता नहीं बरत रहे। मनमाने तरीके से वितरण कर रहे हैं। कुछ किसानों ने कहा कि असली जरूरतमंद किसान दर-दर भटक रहे हैं जबकि कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
समिति कर्मचारियों ने आरोपों को नकार दिया। उनका कहना था कि खाद वितरण कृषि विभाग द्वारा निर्धारित कूपन प्रणाली के तहत हो रहा है और समिति का इसमें कोई स्वेच्छा से निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल तैनात किया। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को लाइन में लगवाकर वितरण कराने की कोशिश की गई लेकिन किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। किसानों ने पुलिस पर भी पक्षपात और धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी भूमिका केवल व्यवस्था बनाए रखने की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें पर्याप्त खाद नहीं दी गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका