{"_id":"6a8f2c7d86bd275c4b03f15a","slug":"unreserved-special-train-to-run-between-delhi-sarai-and-ringas-starting-today-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144418-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली सराय-रींगस के बीच आज से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली सराय-रींगस के बीच आज से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
नारनौल। आगामी त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों में बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय-रींगस-दिल्ली सराय के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से नारनौल समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 27 और 28 अगस्त को दो ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय से शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल 28 और 29 अगस्त को दो ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 6:30 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर होगा। इससे इन स्टेशनों से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। खासकर त्योहारों के दौरान दिल्ली और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेलसेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 13 डिब्बे होंगे। इनमें 11 साधारण श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। अनारक्षित श्रेणी की यह ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।