फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unknown vehicle hits bike, woman dies, brother-in-law serious

Mahendragarh-Narnaul News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, जीजा गंभीर

Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike, woman dies, brother-in-law serious
नारनौल। बहरोड़ रोड पर वीरवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साली की मौत हो गई। जीजा का उपचार जयपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस वाहन के गुजरात नंबरों के आधार पर चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नीमराना के गांव डाबरवास निवासी प्रताप सिंह (52) की पत्नी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। प्रताप की साली बीना (45) अपनी बड़ी बहन की देखभाल करने के लिए ससुराल में करीब 20 दिन पहले आई थी। बहन के ठीक होने के बाद वीरवार शाम को प्रताप साली को गांव काठूवास छोड़ने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में करीब 6 बजे सीआईएसएफ कैंप के नजदीक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक भाग गया। टक्कर से बीना दूर जा गिरी। इससे उसका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। इस वजह से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बहरोड़ के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को जयपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed