फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uniforms distributed to 100 slum children

Mahendragarh-Narnaul News: झुग्गी झोपड़ी के 100 बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म

Thu, 18 Dec 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uniforms distributed to 100 slum children
यूनिफॉर्म मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। एसएन झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के 27वें यूनिफॉर्म वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कनाडा से आई डॉ. चित्रा प्रसाद और विशिष्ट अतिथि प्रधान हरीश मलिक, हमारा परिवार से दिनेश कपूर, डॉ. ललित सक्सेना, सुदर्शन मेहंदीरता और साहिल खरबंदा सीए ने जरूरतमंद बच्चों को यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक सामग्री बांटी।
विज्ञापन

इस अवसर पर 100 बच्चों को पैंट, शर्ट, स्वेटर, जूते, गर्म टोपी, जुराब, बेल्ट, तेल, साबुन, कंघी, बॉडी लोशन, टूथपेस्ट और टूथब्रश सहित अन्य सामग्री दी गई। डॉ. चित्रा प्रसाद ने 21 बच्चों के लिए यूनिफॉर्म की राशि संचालक नरेंद्र गुगनानी को सौंपते हुए कहा कि अब कंप्यूटर कोर्स की भी शुरूआत की जाए और संस्था को हर संभव आर्थिक एवं नैतिक सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बारा हजारी स्थित श्री मां दुर्गा मंदिर के प्रधान एडवोकेट धर्मपाल नंदवानी एवं समिति सदस्यों ने बच्चों की मां को साड़ियां भेंट की।
संस्थान की ओर से किराए पर लिए गए प्रांगण में पूनम, गुड़िया, निशा और आंचल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और आओ स्कूल चले हम गीत पर सभी ने तालियां बजाईं। हरीश मलिक ने एक बच्ची को गोद लेकर उसकी कॉलेज तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका नीलम गुप्ता, वंदना गुप्ता, पूजा मेहता और रेखा, निष्ठा गुगनानी ने मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चे भगवान का रूप हैं और संस्कार केंद्र एक मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed