{"_id":"69a9c941fa25a3850504be41","slug":"under-the-wheat-field-day-people-were-made-aware-of-advanced-agricultural-practices-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124554-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गेहूं खेत दिवस के तहत उन्नत कृषि क्रियाओं से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गेहूं खेत दिवस के तहत उन्नत कृषि क्रियाओं से कराया अवगत
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव मोड़ी में गेंहू फसल के बारे में किसानों को
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत गांव मोड़ी में गेहूं की फसल पर खेत दिवस का आयोजन कर 40 से अधिक किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक ढिल्लो ने किसानों को आज के कृषि परिवेश के बदलते स्वरूप के अनुसार वैज्ञानिकों की सलाह से अवगत कराया।
पौध रोग वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव ने किसानों को गेंहू की फसल को बिजाई के समय बीज उपचार और लगने वाले रोगों के प्रबंधन से अवगत कराया। उन्होंने पीला रतवा के प्रकोप के बचाव के लिए प्रोपिकोनाजोल 200 मिलीलीटर दवा को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ छिड़काव करने की सलाह दी।
केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. पूनम यादव ने किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ कृषि विविधिकरण के अंतर्गत मशरूम, मधुमक्खी और डेयरी पालन के लिए प्रेरित किया।