फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under Operation Assault, 23 accused were arrested in the district

Mahendragarh-Narnaul News: आपरेशन आक्रमण के तहत जिले में 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 20 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Under Operation Assault, 23 accused were arrested in the district
नारनौल। जिले में आपरेशन आक्रमण के तहत जिलेभर में सर्च अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान एक अवैध हथियार, 34 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब, 4 लीटर अवैध शराब, एनडीपीएस एक्ट के तहत 155 ग्राम गांजा बरामद कर इस अभियान में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा 3 पीओ को भी गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस के द्वारा लेन ड्राइविंग के नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 201 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इस अभियान में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 25 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 150 पुलिस कर्मी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार, अवैध शराब का कारोबार और नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की गई। सर्च अभियान के दौरान पुलिस द्वारा चोरी की बाइक भी बरामद की गई और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed