फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uncontrolled car hits grandmother and grandson, innocent child dies

Mahendragarh-Narnaul News: बेकाबू कार ने दादी-पोते काे मारी टक्कर, मासूम की मौत

Sun, 10 Aug 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits grandmother and grandson, innocent child dies
फोटो संख्या:60- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में खड़े मृतक बच्चे के परिजन--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव आकोदा बस स्टैंड बसई रोड पर एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दादी-पोते को टक्कर मार दी। इससे दानों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तीन वर्षीय दीक्षित काे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए। जहां पर चिकित्सकों न उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दादी सविता शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 9 अगस्त की सुबह करीब दस बजे आकोदा बस स्टैंड पर बसई रोड पर एक अनियंत्रित कार कार ने पैदल जा रहे दादी-पोते को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीन वर्षीय मासूम दीक्षित पुत्र प्रदीप निवासी गांव मौके पर ही मौत हो गई। दीक्षित माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

वह सामान लेने के लिए आई दादी के साथ बस स्टैंड आकोदा आया था, लेकिन खुशियों का दिन मातम में बदल गया। हादसे में दीक्षित की दादी साठ वर्षीय सविता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार पलट गई। चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed