{"_id":"6738ddc7da00ad24fc067c7d","slug":"uncontrolled-car-collides-with-tree-two-killed-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118224-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
Sat, 16 Nov 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-08मृतक सुरेंद्र का फाईल फोटो।
नारनौल। क्षेत्र के धरसू रोड पर शुक्रवार देररात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक एक ही गांव के रहने वाले थे।
गांव गहली में एक लग्न कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में गांव गहली के युवाओं के अलावा रघुनाथपुरा गांव का भी एक युवक शामिल हाेने के लिए आया था। रात को करीब 11:30 बजे चारों युवक एक कार में सवार होकर किसी काम के लिए गांव गहली से धरसू की ओर जा रहे थे। वह धरसू गांव से निकले तो कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
वहीं गाड़ी में लगी बैटरी भी फट गई। हादसे में गांव गहली के करीब 26 वर्षीय आकाश और 45 वर्षीय सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में गांव गहली का 30 वर्षीय अमित व गांव रघुनाथपुरा का 25 वर्षीय विजेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को कार से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने आकाश और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अमित और विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जिनका उपचार चल रहा है।