फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uncontrollable car collided with electric pole, three killed, three injured

बिजली के पोल से टकराई बेकाबू कार, तीन की मौत, तीन घायल

Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with electric pole, three killed, three injured
फोटो संख्या:58- गांव खरकड़ा बास के पास मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त आर्टिका गाड़ी---संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। क्षेत्र के खरकड़ा बस स्टैंड के नजदीक शनिवार को दिन के 11 बजे तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके साथ अन्य पांच लोग गांव खेड़ी-तलवाना से कार पर सवार होकर कनीना जा रहे थे। सभी करीब 11.30 बजे कार में बैठे थे। इस दौरान चालक अशोक गाड़ी को तेज रफ्तार से लापरवाही से चला रहा था। सभी ने बार-बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। नतीजा यह हुआ कि गांव खरकड़ा बस स्टैंड के नजदीक पहुंचने पर तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के तीन पोलों से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। घायलों को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया।
विज्ञापन

इस हादसे में गांव तलवाना निवासी मोहित (22), राकेश (24), गांव खेड़ी निवासी शिवकुमार (34) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिजेंद्र (60), कार चालक अशोक (40) और सोनू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना स्थल से महज पांच किलोमीटर दूर गांव खेड़ी-तलवाना में जब हादसे की सूचना पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग उप नागरिक अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- वर्जन:
हादसे की सूचना पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल के बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।- ब्रह्मप्रकाश, कनीना सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed