{"_id":"6258678a03d91843bd2c75b2","slug":"two-thugs-arrested-for-beating-the-old-lady-of-30-thousand-narnol-news-rtk64392085","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को 30 हजार की चपत लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को 30 हजार की चपत लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुजुर्ग महिला को पेंशन वृद्धि के नाम पर बढ़ी हुई राशि के रूप में नकली नोट देकर 30 हजार रुपये की चपत लगाने वाले दो ठगों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने पांच हजार नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार निवासी मौहल्ला गुजरवाला रेवाड़ी और जगत सिंह निवासी नया गांव रेवाड़ी के रूप में हुई है। आरोपी जगत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित राजकुमार को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि 2 मार्च को शहर के मोहल्ला खोजावाड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला रेलवे रोड पर स्थित एसबीआई बैंक से पेंशन की 30 हजार रुपये की राशि निकालकर अपनी पोती से मिलने सिनेमा रोड स्थित एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को पेंशन वृद्धि होने की बात कहते हुए झांसे में लेकर 70 हजार रुपये के बच्चों के खिलौने वाले नोट थमा महिला को 30 हजार रुपये की चपत लगा दी थी। आरोपी स्कूटी से आए थे तथा वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए थे। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मोहल्ला खोजावाड़ा निवासी वृद्ध महिला ने शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपियों को वीरवार महेंद्रगढ़ क्षेत्र से काबू कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में दोनों से करीब पांच हजार रुपये नकदी भी बरामद की गई है।