फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two thousand players showed their talent in various competitions

Mahendragarh-Narnaul News: दो हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two thousand players showed their talent in various competitions
महेंद्रगढ़। खेलों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। जहां टीम वर्क होता है वहां पर पूरी टीम के एक-एक सदस्य के सहयोग का महत्व होता है तभी उस कार्य में सफलता मिलती है। उक्त विचार न्यायाधीश राम अवतार पारीक ने आरपीएस विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए। ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि संस्थान के खिलाड़ी अब फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलीट, हॉकी सहित अन्य विभिन्न प्रकार के खेलों में अव्वल भूमिका में नजर आ रहे हैं। ममता यादव ने भी खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते हुए खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिडिल विभाग के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया हैं, जो विद्यार्थियों की खेलों के प्रति रुचि को दर्शाता है। इस मौके पर अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
100 मीटर बालिका दौड़ में पूजा प्रथम, प्रिया द्वितीय, आयशा तृतीय, छठी के 200 मीटर बालक दौड़ में यश यादव प्रथम, कार्तिक द्वितीय, विराज तृतीय, सातवीं 400 मीटर बालक दौड़ में नमन प्रथम, आशीष द्वितीय, संघर्ष तृतीय, सातवीं से लड़कों की लेमन रेस में आयुष छिल्लर प्रथम, इशांत यादव दूसरे स्थान पर, जय संवेदना तीसरे स्थान पर रहे। छठी के लड़के की धीमी साइकिल दौड़ में उमंग प्रथम, नक्ष द्वितीय व कार्तिक तृतीय रहे। लंबी कूद में रजनी प्रथम, वेदांशी द्वितीय, प्रिंस तृतीय, आठवीं की थ्री लेग दौड़ में मयंक प्रथम, सक्षम द्वितीय, नमन तृतीय, 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रज्ञान द्वितीय, पल्लवी तृतीय, लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अवधेश प्रथम, वीरेश द्वितीय व तनिष्क तृतीय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed