फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two suspects arrested for breaking into a house and assaulting someone.

Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर मारपीट को दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two suspects arrested for breaking into a house and assaulting someone.
फोटो 16पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : 1
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव थनवास में घर में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपी सचिन और मोनू निवासी थनवास को गिरफ्तार कर लिया है। 31 जनवरी को पीड़ित थनवास निवासी हरिराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती रात आरोपी जबरन उसकी बैठक का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला किया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और टांके लगे। आरोपी मौके से एक एलईडी टीवी, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जनवरी को ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लूटी गई एलईडी टीवी बरामद की और नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से 3 अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन वारदातों का खुलासा हुआ है।
आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed