फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two special trains will run from today for Khatu Shyam Mela

खाटू श्याम मेले के लिए आज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 09 Mar 2022 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from today for Khatu Shyam Mela
नारनौल रेलवे स्टेशन। - फोटो : Narnol
उत्तर-पश्चिमी रेलवे ने खाटूश्याम मेले के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन हिसार से रींगस तथा दूसरी नारनौल से जयपुर तक चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें वीरवार से 15 मार्च तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान के रींगस से 17 किलोमीटर दूर गांव खाटू में बाबा खाटू श्याम का बहुत बड़ा धाम है। इस धाम पर माथा टेकने के लिए कई राज्यों के लोग आते हैं। इस धाम पर प्रतिवर्ष फाल्गुन एकादशी पर मेला लगता है। मेले से पहले ही हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के लोग भारी संख्या में बाबा के दर्शन करने को जाते हैं। पिछले वर्ष लॉकडाउन रहने की वजह से मेला नहीं लग पाया था। इस वजह से इस बार मेले में पहले की तुलना में अधिक भीड़ जा रही है। मेले की भीड़ को लेकर उत्तर पश्चिमी रेलवे ने हिसार से रींगस तथा नारनौल से जयपुर के लिए ट्रेन चलाई है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04791 हिसार से सुबह 7:20 बजे चलेगी, जो हांसी, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अटेली होते हुए 11:28 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर होते हुए 2:05 बजे रींग पहुंचेगी। वापस में यह गाड़ी 04792 नंबर से रींगस से शाम 4:05 बजे चलेगी, जो नारनौल 5:37 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी हिसार रात 10:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरी गाड़ी नारनौल से जयपुर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09701 जयपुर से सुबह 9:50 बजे चलेगी, जो 11 बजे रींगस, 11:57 नीम का थाना, 12:18 डाबला तथा दोपहर 1:10 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापस में यह गाड़ी 09702 नंबर से नारनौल से दोपहर 2:45 बजे चलेगी, जो डाबला 3:15, नीम का थाना 3: 35 तथा रींगस 4:30 बजे तथा जयपुर रात 10:35 बजे पहुंचेगी।

खाटूश्याम मेले के अवसर पर दो मेला स्पेशल ट्रेन हिसार से रींगस तथा नारनौल से जयपुर चलाई जाएंगी। ये दोनों गाड़ियां 10 मार्च से 15 मार्च तक चलाई जाएंगी।-मुनेश भार्गव, स्टेशन अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed