फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two roads will be built at a cost of 11.50 crores, traffic will be smooth

11.50 करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें, आवागमन होगा सुगम

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two roads will be built at a cost of 11.50 crores, traffic will be smooth
माजरा चुंगी से रेलवे फाटक तक टूटा रोड --संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। पिछले पंद्रह वर्ष से बदहाल सड़कों से परेशान 30 गांवों के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले दो मुख्य सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 11.50 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। जुलाई के अंतिम सप्ताह तक निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग की तकनीकी शाखा की मंजूरी देने के बाद एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निर्माण के लिए चार कंपनियों ने टेंडर लगाए हैं जो एक सप्ताह के समय में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के कैंची मोड से माजरा चुंगी, मालड़ा, बवाना सेहलंग से आकोदा जाने वाले 25 किलोमीटर लंबाई तक बनने वाली इस सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग 7.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। इसके अलावा सीगड़ी से झूक, अगिहार होते हुए खेड़ी तलवाना जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को 12 से 18 फुट बनाया जाएगा जिसपर 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इन दोनों सड़कों के बनने से इन मार्गों पर पड़ने वाले 30 से अधिक गांवों की आबादी को राहत मिलेगी। माजरा चुंगी से बवाना, सेहलंग सड़क का निर्माण वर्ष 2006 में हुआ था। वहीं सीगड़ी से झूक अगिहार मार्ग का निर्माण 2010 में हुआ था। लंबे समय से इन मार्गों पर सड़क के नाम पर महज रोडे़ रह गए थे। गड्ढे बन गए थे जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीें। दोनों ही बदहाल मार्गों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल गुजरना भी कठिन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चरखी दादरी से महेंद्रगढ़ की सीमा में लगने वाला स्टेट हाईवे लंबे समय से बदहाल है। ऐसे में यह दोनों मार्ग चरखी दादरी जाने के लिए मुख्य मार्ग थे। लेकिन बदहाल होने के कारण लोगों को मजबूरी में इन मार्गों का प्रयोग करना पड़ रहा था।

इन दोनों सड़क मार्गों के निर्माण के लिए 11.50 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक दोनों ही सड़क मार्गां का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed