फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two other accused involved in the murder attempt case caught and sent on police remand

हत्या की कोशिश मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़कर भेजा पुलिस रिमांड पर

Sun, 07 Feb 2021 10:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two other accused involved in the murder attempt case caught and sent on police remand
हत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर सायं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार देर शाम हसनपुर चौक से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान भारत उर्फ सुसिया व अजीत वासीयान कुलताजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी को थाना सदर में सुभाष वासी कुलताजपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जनवरी को दोपहर के बाद सत्यवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलताजपुर बस स्टैंड पर उसके लड़के पर जान से मारने की नीयत से हमला करके घायल कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सदर थाना नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया था। जो इस घटना में शामिल आरोपी सत्यवान वासी कुलताजपुर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने 29 जनवरी की शाम को थाना सदर नारनौल के क्षेत्र से पकड़ा था। आरोपी सत्यवान से रिमांड के दौरान थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने एक अवैध पिस्तौल बरामद किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश करके 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। आरोपियों को तलाशते हुए पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम दो आरोपी भारत उर्फ सुसिया व अजीत वासीयान कुलताजपुर को हसनपुर चौक से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed