फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two more doctors on duty in ICU

Mahendragarh-Narnaul News: आईसीयू में दो और चिकित्सकों की लगी ड्यूटी

Mon, 18 Nov 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two more doctors on duty in ICU
नारनौल। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवा लोगों को मिल सके, इसके लिए अब आईसीयू में दो चिकित्सकों को और तैनात किया गया है। ऐसे में अब फिजिशियन डॉ. जितेंद्र यादव की देखरेख में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी । इससे पहले डॉ. जितेंद्र यादव अकेले ही आईसीयू को संभाल रहे थे। बीते दिनों सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर दो चिकित्सकों को नियुक्त किया था।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में करीब एक साल पहले आईसीयू बंद था, लेकिन फिजिशियन डॉ. जितेंद्र यादव के आने के बाद दोबारा से शुरू कर दिया। इससे गरीब लोगों को जहां महंगा उपचार निजी अस्पतालों में लेना पड़ता है, वह अब नागरिक अस्पताल में निशुल्क ही मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नारनौल के नागरिक अस्पताल में करीब एक साल में 290 मरीजों को दाखिल किया गया है। इसमें हृदय विफलता, दिल का दौरा, गुर्दे की विफलता, लकवा, यकृत रोग, दौरे और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब आईसीयू में 24 घंटे रहेंगे चिकित्सक

आईसीयू में दो चिकित्सकों को और तैनात करने से अब 24 घंटे आईसीयू में चिकित्सक मौजूद रहते हैं। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। वहीं मरीज हर समय चिकित्सकों की देखरेख में रह सकेंगे।



प्रयास है कि मरीजों का बिना खर्च के बेहतर उपचार मिल सके। लोगों के बेहतर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। एक वर्ष में अब तक करीब 290 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें से कुछ मरीज की हालत तो अत्यंत गंभीर थी। आईसीयू में 24 घंटे चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ मरीज की देखभाल के लिए मौजूद रहते हैं।-डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed