फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two more accused arrested in fraud of Rs 74 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: 74 लाख की ठगी में दो और आरोपी काबू

Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in fraud of Rs 74 lakh
नारनौल। साइबर थाना पुलिस टीम ने 74 लाख रुपये की ठगी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजुदीन आजादपुर दिल्ली हाल आबाद समता विहार मुकंदपुर दिल्ली और महेंद्र निवासी सादीनगर आजादपुर दिल्ली को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

जांच में पुलिस ने पता लगाया कि ठगी के मामले में संलिप्त फर्म का बैंक खाता आरोपियों के नाम पर खुला हुआ था। ठगी की राशि आरोपियों के बैंक खाते में गई थी। आरोपी महेंद्र के खिलाफ पहले भी दिल्ली में चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अलग-अलग फर्मों के 6 फ्लेक्स बोर्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दो अलग-अलग फर्मों की रबड़ स्टांप भी बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने यू ट्यूब पर एक विज्ञापन देखी, जो शेयर मार्केट में निवेश के संबंध में जानकारी/ट्रेनिंग/सलाह देने के बारे में थी। एक वेब लिंक दिया हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed