फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two bikes and two pistols recovered during remand from the accused who shot the girl

युवती को गोली मारने वाले आरोपी से रिमांड के दौरान दो बाइक और दो पिस्टल बरामद

Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two bikes and two pistols recovered during remand from the accused who shot the girl
पुलिस की गिरफ्त में गोलीकांड के आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
युवती को गोली मारने के आरोपी से पुलिस ने रिमांड के बाद वारदात में एक देसी और एक लाइसेंसी पिस्टल तथा दो बाइक बरामद की है। इसके अलावा आरोपी को देसी पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी जसबीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा सबसे पहले टाइसन के साले धर्म सिंह को काबू किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ टायसन तथा अब अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी में जसबीर को काबू किया गया है। आरोपी ने बताया कि बुलंदशहर के गांव के रहने वाले युवक से अवैध हथियार लाया था। वहीं अरविंद उर्फ टायसन ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से युवती पर फायर किया था। अरविंद की पीड़ित के साथ दोस्ती थी, लेकिन किसी कारणवश उनकी बातचीत बंद हो गई थी। जिसके चलते युवती से रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शहर थाना महेंद्रगढ़ में 15 फरवरी को गोली लगने से घायल राजस्थान प्रदेश की युवती ने पुलिस को अरविंद उर्फ टायसन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। अरविंद को पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही काबू किया है। आरोपी एक मोटरसाइकिल से नजफगढ़ से झज्जर आया तथा झज्जर से दूसरी बाइक द्वारा महेंद्रगढ़ आकर शहर की माजरा चुंगी के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया था। शहर थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा आरोपी अरविंद को भगाने वाले टाइसन के साले धर्म सिंह निवासी पटौदी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed